फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : युवक ने मंदिर में की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश, लोगों ने जमकर धुना

Mon, 26 Nov 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आज के बदलते परिवेश में भी लोग अंधविश्वास में जीने को मजबूर हैं। बिहार थाना क्षेत्र इलाके के अजीत घाट नीलकंठेश्वर मंदिर के पास उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब एक सिरफिरे युवक ने पास में ही खेल रही बच्ची को पकड़कर मंदिर में ले जाकर चाकू से कई जगह गोद गोद कर हत्या का प्रयास किया ।

विज्ञापन

बच्ची की चीख और पुकार को सुनकर आसपास के लोग मंदिर के पास इकट्ठा हो गए और वहां पर खून के धब्बों को देखकर ग्रामीण सन्न रह गए।



बच्ची के परिजनों ने बताया कि मंदिर के पास ही तीन से चार की संख्या में छोटे छोटे बच्चियां खेल रही थीं। इसी दौरान एक सनकी युवक ने बच्ची को हाथ में पकड़ कर मंदिर के अंदर ले गया और मछली काटने वाला चाकू से बलि देने का प्रयास किया। युवक ने एक बच्ची को कई जगह चाकू से गोद-गोद कर अधमरा कर दिया और  दूसरी बच्ची को चाकू से गोदना चाहा तो ग्रामीणों ने सनकी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीट रहे स्थानीय लोगों से बिट्टू को किसी तरह छुड़ा कर थाने ले आई। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार चाकू भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बलि कि घटना से साफ साफ इंकार कर रही है। लेकिन परिजन इसे नरबलि की बात कह रहे हैं। आरोपी बिट्टू मांझी ने भी नरबलि की घटना कि से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें