फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के सुशासन पर सवाल, बिहार में पांच दिनों में 5 व्यापारियों की हत्या

Wed, 26 Dec 2018 10:40 AM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिहार पिछले कुछ दिनों से अपराधियों के साये में है। सुशासन बाबू के शासन को अपराधियों ने दरकिनार कर पिछले पांच दिनों में पांच हत्या को अंजाम दिया है। बिहार के वैशाली में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने व्यापारी को गोली मार दी है।

विज्ञापन


इस घटना में अपराधियों ने गोरौल के प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय के बहनोई और ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने दीनानाथ को गोली मार कर उनके पास से 40,000 कैश और मोबाइल फोन लूटा और फरार हो गए हैं।  बताया जाता है कि मृतक दीनानाथ राय अपने गांव गोरौल के सोन्धो गांव से पटना की ओर जा रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाल के दिनों में वैशाली में ये हत्या की दूसरी बड़ी घटना है।

दीनानाथ को अपराधियों ने वैशाली के सदर थाना के सर्किट हाउस के पास गोली मारी। और उनके शव को सड़क किनारे फेंक गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। प्रखंड प्रमुख के मुताबिक एक साजिश के तहत उनके रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। बीते शनिवार को हुई दो व्यापारियों के हत्या मामले में पहली घटना गया, दूसरी दरभंगा की और तीसरी बेगूसराय की थी। गया के रहने वाले पिंटू सिंह का अपहरण कर हत्या की गई। गया में आमस के सिमरा मोड़ के पास गोलियों से भुना हुआ पिंटू का शव मिला था। वहीं दरभंगा में एस के शाही कंस्ट्रक्शन के मालिक कुशेष प्रसाद शाही को बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। घर से ऑफिस जाने के दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

वहीं बिहार के बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव में 22 दिसंबर की रात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर महेश कुमार (32) को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। साक्ष्यों छुपाने के लिए बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया था

इससे पहले अपराधियों ने गुरुवार को पटना के एक बड़े व्यवासायी गुंजन खेमका की वैशाली में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार व्यवसाइयों की हत्या को देखते हुए विपक्ष नीतीश सरकार और शासन पर सवालिया निशान लगा रहा है और लॉ एंड ऑर्डर के खिलाफ हमलावर हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें