फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दांतों से बचाई आबरू; मां के गिरने की बात कह दरवाजा खुलवाया और करने लगा जबरदस्ती, कपड़े फाड़ डाले

Fri, 11 Aug 2023 06:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Police : भरोसा तोड़ने वालों से लड़ने के लिए हिम्मत दिखानी पड़ती है। मां के चोटिल होने की बात कहकर मकान मालिक के बेटे ने गेट खुलवाया और मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा। कपड़े फाड़ डाले, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई तो आबरू बचा सकी।
विज्ञापन
पीड़िता ने इस थाने में लगायी फरियाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में रेंट पर रहने वाली एक युवती अपनी सूझ बूझ से हवस का शिकार होने से बच गई। आरोपी भागते भागते धमकी देते हुए गया कि मेरे पास काफी जमीन है, एक कट्ठा बेचकर प्रशासन को खरीद लेंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


ऐसे बचाई खुद की अस्मत 
घटना टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी की है जहां गुरूवार की रात हवस का शिकार होने से युवती बच गई। जिसके बाद शुक्रवार को युवती अपने परिजनों के साथ स्थानीय थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को दिए आवेदन के माध्यम से महिसौड़ी निवासी पीड़िता का कहना है कि वह अपने माता-पिता और भाई के साथ रेंट पर रहती है। पीड़िता का कहना है कि गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे मां पास के साई मंदिर गई थी जबकि पिता अपना इलाज करने के लिए भाई और जीजा को लेकर पास के डॉक्टर के पास जा रहे थे। परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने के बाद पीड़िता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तभी घर में अकेला पाकर मकान मालिक सीताराम पंडित का पुत्र नारायण पंडित उसके कमरे पर आया और आवाज लगाया कि तुम्हारी मां को मंदिर के पास पैर में चोट लगने के कारण गिर गई है। यह बात सुनकर पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो नारायण पंडित मुंह दबाकर बाहर खींच लिया और उसे जबरदस्ती बगल के कोचिंग में ले गया। इस दौरान पीड़िता ने उससे काफी छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन नारायण पंडित ने अपनी हवस मिटाने के लिए उसका जबरदस्ती कपड़ा फाड़ दिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने नारायण पंडित के हाथ में दांत काट लिया और हल्ला करने लगी तब पिता भाई और जीजा वहां पहुंच गये औरइस तरह से वह हवस का शिकार होने से बच गई।

आरोपी ने दी धमकी 
पीड़िता का कहना है कि आरोपी नारायण पंडित को जब लोग पकड़ने लगे तो वह वहां से भाग गया लेकिन भागते भागते वह धमकी देते हुए गया कि मेरे पास काफी जमीन है, एक कट्ठा बेचकर प्रशासन को खरीद लेंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें