फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की तरह बिहार को नहीं बनने देंगे संघ की प्रयोगशाला: दीपांकर

Wed, 14 Oct 2020 09:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बक्सर
विज्ञापन
सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सीपीआई एमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यूपी की तरह बिहार को संघ की प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे। वह मंगलवार को बिहार के डुमरांव में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


दीपांकर ने कहा कि इस समय देश और बिहार की हालत बदली हुई है। सरकार ने सबकुछ कारपोरेट घरानों को सौंप दिया है। अब खेत और खेती भी सुरक्षित नहीं रह गए। कृषि कानून किसानों की गुलामी का आदेश है। यूपी की तरह बिहार को भी संघ की प्रयोगशाला बनाने की तैयारी है। इसे हम पूरा नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के अखिलेश सिंह और संचालन माले के जगनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम नागरिक सम्मेलन के बैनर तले हुआ। इसमें महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम के नेताओं ने भी संबोधित किया और महागठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार डॉ. अजीत कुशवाहा को जिताने की अपील की।

नीतीश के नेतृत्व में बनेगी एनडीए की सरकार : अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवारों के साथ शहर के बाईपास रोड स्थित विष्णवी सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत होगी।

विज्ञापन


दावा किया कि बिहार में तीन चौथाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। बैठक में एनडीए के चारों प्रत्याशी बक्सर से भाजपा के उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी, डुमरांव से जदयू उम्मीदवार अंजुम आरा, ब्रह्मपुर से विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार जयराज चौधरी और राजपुर से जदयू के प्रत्याशी संतोष निराला शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें