फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : बिहार के बेगूसराय में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल संख्या 65 हुई

Mon, 13 Apr 2020 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 65 हो गए हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय में कोरोना संक्रमण का जो एक नया मामला सामने आया है उसके बारे में खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन


बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 07, बेगुसराय में 06, पटना एवं गया में पांच-पांच, गोपालगंज में 03, नालंदा व नवादा में दो-दो और सारण, लखीसराय व भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में अबतक 7111 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 26 मरीज ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें