फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में कांग्रेस का टिकट ऐसे मिलेगा! उम्मीदवार बनने के लिए करना होगा QR से आवेदन

Mon, 12 May 2025 03:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के टिकट सीट बंटवारे के पहले ही राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद बांटते गए। इस बार कांग्रेस हर कदम पहले उठा रही है। बिहार चुनाव में उम्मीदवार चुनने के लिए कांग्रेस ने बिल्कुल नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने QR कोड स्कैनर जारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियों को अनोखे तरीके से जोड़ते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने QR कोड स्कैनर के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का सर्वे किया है और अब पार्टी चाहती है कि सशक्त, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता इसके लिए आवेदन करें। राजेश राम ने बताया कि इस डिजिटल माध्यम से आवेदन लेने का उद्देश्य बिलकुल स्पष्ट है। कांग्रेस पार्टी टिकट को लेकर इस डिजिटल प्रक्रिया को पारदर्शी और सहभागी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि योग्य उम्मीदवार सामने आएं और संगठन से सीधा जुड़ें। राजेश राम ने कहा कि जहां कांग्रेस को सीट मिलेगी, वहां इन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। राजेश राम ने यह भी कहा कि इस स्कैनर के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 6 प्रमुख मापदंड तय किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम किसी को उम्मीदवार बनाते हैं तो अच्छे उम्मीदवार पीछे रह जाते हैं और कई बार उन्हें पार्टी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। इस वजह से सरल और सुलभ ज़रूरतें, जैसे संवाद नहीं हो पाना, नेता के पीछे रहना वगैरह। तो QR कोड स्कैनर के माध्यम से हम उनका काउंसलिंग करेंगे और उन्हें हम चिन्हित करेंगे ताकि हमारे जो लॉयल उम्मीदवार हैं, लॉयल पार्टी के कार्यकर्ता हैं  उनको सीधे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी तक सीधा संवाद हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें