फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी विधायक अजीत शर्मा कोबरा सांप हैं: गोपाल मंडल

Sat, 26 Mar 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
gopal mandal - फोटो : gopal mandal
विज्ञापन
जदयू से निलंबित गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने अपने विवादस्पद बयान पर सफाई देने के दौरान भी कई विवादास्पद बयान दे डाले। हत्या की राजनीति करने के अपने बयान पर सफाई देते हुए गोपाल मंडल ने जातिवाद को लेकर एक और विवादास्पद बयान दिया। 
विज्ञापन


मंडल ने बिहपुर से भाजपा के पूर्व विधायक ई. शैलेंद्र और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने अजीत शर्मा को कोबरा सांप भी करार दिया। मंडल ने कहा कि ये लोग जाति की राजनीति करते हैं। समय आने पर इनको सबक सिखाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हम लोग लाठी-डंडा लेकर चलने वाले लोग हैं। रास्ते में कहीं सांप न डंस ले, ऐसे में उसका मुंह कुचलना भी जानते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोबरा सांप बताते हुए कहा कि सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निलंबित करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार उनसे बात करनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री को एक बार पूछना चाहिए था, लेकिन फिर भी अगर वह मानते हैं कि हमसे गलती हुई है, तो हम उनका पैर पकड़ लेंगे। अपनी गलती के लिए माफी मांग लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें