फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: टूट की कगार पर कांग्रेस, नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो सकते हैं 14 बागी MLA

Sat, 02 Sep 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
split in bihar congress - फोटो : toi
विज्ञापन
बिहार में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य में कांग्रेस पार्टी को अपने अस्तित्व के लिए लगातार जूझना पड़ रहा है। यहां कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के इन 14 विधायकों ने अपना एक अनौचारिक समूह बना लिया है। इन्हें अपनी विधायकी बनाए रखने के लिए अपने गुट में पार्टी के 4 और विधायकों के शामिल होने का इंतजार है क्योंकि विधायकी कायम रखने के लिए दो-तिहाई आंकड़े होना जरूरी होता है। बताते चलें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी के 27 विधायक हैं। इसलिए पार्टी के 18 विधायकों का साथ होना जरूरी होता है जिससे उनकी विधायकी पार्टी से हटने के बाद भी बनी रह सके। 

पढ़ें- IT विभाग ने भेजा लालू यादव को नोटिस, पूछा- महारैली का पैसा कहां से आया?

वहीं बिहार में पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगाई हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के जेडीयू के चीफ सीएम नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बिहार में जेडीयू और आरजेडी महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर दोबारा सरकार बनाने से कांग्रेस फूट के आसार पैदा हो गए थे। बताया जा रहा है कि विधायकों में तभी से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें