फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कंप्यूटर टीचर की दम घुटने से गई जान; बेगूसराय में आग की घटनाओं के बीच ऐसे भी हो रही मौत

Tue, 16 May 2023 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात गांव में भीषण आग लग गई थी। मिथलेश रजक आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। बहुत ज्यादा धुआं रहने के कारण दम घुटने से मिथलेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिजन शोक में डूबे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में आग बुझाने के दौरान बहुत ज्यादा धुआं होने के कारण युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान खड़कपुर गांव के रहने वाले अरविंद रजक के बेटे मिथलेश रजक के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात गांव में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते रहे। वहीं, मिथलेश रजक आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। बहुत ज्यादा धुआं रहने के कारण दम घुटने से मिथलेश की तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने बताया कि इसके बाद वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने नयागांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिथलेश रजक कंप्यूटर टीचर था। बता दें कि बेगूसराय में लगातार आग का कहर देखने को मिल रहा है। आग लगने के कारण कई घर जलकर राख हो गए हैं। घर जलने के बाद लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें