फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में थमा उपद्रव; एक झंडे के नाम पर घंटों चले रोड़े, दिनभर की अफवाहों का सच अब जानें

Sun, 23 Jul 2023 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : दो समूहों में बहुत छोटी-सी बात पर बहुत बड़ा हंगामा हुआ। उपद्रव से ज्यादा अफवाह। 'अमर उजाला’ ने हंगामा बढ़ने की आशंका को देखते हुए दोपहर में खबर नहीं चलाई। अब शांति है तो अफवाहों से अलग सिर्फ सच पढ़ें।
 
विज्ञापन
दिनभर उपद्रव के बाद दरभंगा अब शांत है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर उपद्रव के बाद दरभंगा अब शांत है। उपद्रव दोनों तरफ से हो रहा था। बहुत बड़ी बात नहीं थी। एक झंडे को लेकर यह सब हुआ। रविवार दोपहर ऐसा हुआ कि आधा दर्जन पुलिसकर्मी और लगभग इतने ही आम लोग घायल हो गए। कवर कर रहे पत्रकारों की गाड़ियों को भी नहीं बख्शा गया। अब उपद्रवियों को न केवल शांत करा दिया गया है, बल्कि उनकी पहचान भी की जा रही है। दोनों ही तरफ के लोग शांति चाहते थे, लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ दिया था। रोड़ेबाजी के बाद अफवाह उड़ाकर सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश को शांतिप्रिय लोगों की मदद से पुलिस-प्रशासन ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को मारपीट, शांति समिति के बीच अशांति
शनिवार को एक धर्म विशेष का झंडा दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर लगाने को लेकर माहौल गरमा गया था। शनिवार को झंडे के नाम पर ही बिरौल अनुमंडल में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। रविवार को इस नाम पर पुलिस सतर्क थी। तरह-तरह की अफवाहों के बीच कुछ अमन पसंद लोगों ने शांति समिति की बैठक बुलाई। विवाद को सुलझा भी लिया गया था। लेकिन, कुछ उपद्रवी लोगों ने शांति समिति की बैठक को बीच में ही भंग कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते शिबधारा बाजार रणक्षेत्र में बदल गया। झंडा लगाने को जायज बताने वाले अड़े ही नहीं, हटाने की बात पर रोड़ेबाजी भी करने लगे। जवाब मिला। दोनों तरफ से रोड़ेबाजी ऐसी हुई कि सड़क पर सिर्फ यही दिख रहा था। आधा दर्जन पुलिसकर्मी सहित कुल एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

जिन्होंने उपद्रव की खबर नहीं दिखाई, उन्हें धन्यवाद दिया
भारी पुलिस बल के साथ डीएम राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार ने मोर्चा संभाला। जब उपद्रवियों को अपने साथ ही अनहोनी का डर लगा तो धीरे-धीरे भीड़ छंटने लगी। पुलिस-प्रशासन ने न केवल अपील की, बल्कि अपने तरीके से उपद्रवियों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया। यह जानकारी मिलने के बाद उपद्रवी शांत होन लगे। इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम राजीव रौशन ने कहा कि मब्बी थाना क्षेत्र में बाजार समिति के पास धर्मस्थल के पास दूसरे धर्म का झंडा लगाने को लेकर विवाद में शामिल उपद्रवियों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 'अमर उजाला' सहित उन मीडिया संगठनों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उपद्रव के दौरान खबर नहीं दिखाकर शांति के प्रयासों में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अब शांति है और लोगों को अफवाहों की जगह यह सच जानना चाहिए कि कोई बड़ी बात थी भी नहीं और हुई भी नहीं। रोड़ेबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें