फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में नीतीश ने किया पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन

Mon, 21 Dec 2020 07:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में नई सरकार की गठन के बाद भागलपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब तीन हजार पूर्व की प्राचीन सभ्यता के मिल रहे अवशेषों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरातात्विक अवशेष के संरक्षण के लिए कोसी के धार को मोड़ा जाएगा।  

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने भागलपुर के बिहपुर अंचल के गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने परिभ्रमण के दौरान गुवारीडीह ग्राम से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से मुआयना किया।


उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट की टीम ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि यह ऐतिहासिक स्थल है। यहां से मिले अवशेष 2500 वर्ष से पहले के भी हो सकते हैं। इसके बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोसी के कटाव को रोकने के लिए कोसी नदी की धारा को पुरानी धारा की तरफ ले जाना जरूरी है। ताकि यह पूरा इलाका सुरक्षित रह सके। खुदाई के पश्चात यहां और कई पौराणिक चीजों के होने की जानकारी मिल सकती है।

इस जगह की खुदाई करके एक्सपर्ट देखेंगे कि कहां-कहां से पौराणिक चीजें मिल रही हैं। इस ऐतिहासिक स्थल को विकसित करने से लोग अपने पुराने इतिहास को जान सकेंगे। यहां की पूरी जानकारी मिलने के बाद राज्य ही नहीं देश दुनिया को भी इससे अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें