फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश बोले- गंगाजल योजना से जल्द नवादा जिले की पेयजल जरूरत होगी पूरी

Mon, 23 Jan 2023 01:32 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नवादा

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा जिले में गंगा के शोधित जल को घर-घर पहुंचाने की योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। नवादा के लोगों को जल्द घर में गंगा का पवित्र जल मिलेगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार गंगा जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) के तहत जल्द नवादा जिले में घर-घर शोधित पेय जल मुहैया कराएगी। समाधान यात्रा के तहत यहां आए नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना से नवादा जिले की पेयजल जरूरत पूरी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवादा जिले में गंगा के शोधित जल को घर-घर पहुंचाने की योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। नवादा के लोगों को जल्द घर में गंगा का पवित्र जल मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल करीब 4175 करोड़ रुपये लागत की इस योजना को गया और राजगीर में शुरू किया था। इस योजना को गया जिले में दिसंबर 2019 में हुई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें