फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : अब क्या करेंगे ललन सिंह, सीएम नीतीश को अध्यक्ष-मंत्री और मंत्री-विधायक में झंझट का पता नहीं

Mon, 02 Oct 2023 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अचरज कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी में झंझट है? उन्हें यह भी नहीं पता कि मंत्री के खिलाफ जदयू विधायक ने मोर्चा खोल रखा है। यह सवाल सामने आए तो उन्होंने मंत्री विजय चौधरी से पूछा।
विज्ञापन
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) बार-बार कह रही कि जनता दल यूनाईटेड (JDU) टूटने की कगार पर है, लेकिन पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसी बातों के पीछे विवादों की भी जानकारी नहीं है। सोमवार को गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री के सामने जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बगल में खड़े मंत्री विजय कुमार चौधरी से पूछा, फिर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के बीच झंझट हुआ, जबकि दूसरी तरफ मंत्री के खिलाफ जदयू के ही विधायक ने कई आरोप जड़े हैं। इसपर नीतीश चौंक गए।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें