फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नगालैंड चुनाव में LJP (रामविलास) का चिराग रोशन, एक सीट पर जीत, विरोधी को 850 वोट के अंतर से हराया

Thu, 02 Mar 2023 07:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: नगालैंड में चुनाव रिजल्ट आ गया है। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहने वाले चिराग पासवान की पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। साथ ही दो सीट पर अभी बढ़त बनाई हुई है। 
विज्ञापन
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड में चुनाव रिजल्ट आ गया है। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहने वाले चिराग पासवान की पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। साथ ही दो सीट पर अभी बढ़त बनाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस-भाजपा के अलावा बिहार के तीन प्रमुख राजनीतिक दल JDU, RJD और LJP (रामविलास) ने भी नागालैंड के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। बिहार में भले ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली। लेकिन नागालैंड में कुछ खास हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


नगालैंड में आए चुनाव परिणाम को लेकर चिराग पासवान की LJP (रामविलास) के लिए सकारात्मक है। दोपहर तक चिराग की पार्टी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। इसमें से एक सीट पर जीतने में कामयाबी पाई है। नागालैंड में चिराग पासवान की पार्टी इतिहास रच दिया है। चिराग की पार्टी की उम्मीदवार सुखतो ए सीमा ने एनडीपीपी के वाई विखेहो स्वू को 850 वोट से हराया। पुघोबोटो सीट से चुनाव लड़कर सुखतो ए सीमा ने 788 वोट से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 6958 वोट मिले। इस तरह चिराग की पार्टी ने पुघोबोटो में 850 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

विधनसभा चुनाव में 2 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी ने 2018 के विधनसभा चुनाव में 2 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। लेकिन कोई कामयबी नहीं मिली थी। इस बार एलजेपी (रामविलास) की तरफ से 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था।  LJP (रामविलास) के मुकाबले JDU और RJD को बड़ा झटका लगा है। अब तक के रुझानों के मुताबिक JDU (रामविलास) को कुल 8.91% वोट मिला है। जो JDU और  RJD के वोट प्रतिशत के योग के दोगुना से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें