फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री से ज्यादा मुझे इन पर है गुस्सा, जानिए किस पर कही यह बात

Fri, 17 Nov 2023 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ अपने चाचा पर भी खूब बोले। उन्होंने बालू माफियाओं के कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यपाल से मिलकर बिहार की बिगड़ती स्थिति पर बात की जाएगी। इसके साथ ही महामहिम से अन्य मुद्दों पर भी बात होगी। 
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिराग पासवान शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक  घटनाएं घट रही है लेकिन हमारे सीएम को कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा है कि कौन जी रहा है और कौन मर रहा है। बिहार सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिस तरह से सब इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की हत्या हुई है, उसका मुख्य कारण बालू माफिया हैं। बिहार के हर एक जिले में अवैध बालू का खनन हो रहा है। हमलोग ने भी चिंता जताई थी कि बालू टेंडर की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है, उसपर ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री आज हैं कल नहीं रहेंगे सीएम पद पर। मेरे सीएम को होश है? बिहार कृषि प्रधान प्रदेश है लेकिन आने वाले दिनों में बिहार सुखाड़ प्रदेश बन जायेगा। बालू खनन खुले आम हो रहा है, प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है, लेकिन  सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का भी यही हाल है। कल डॉक्टरों के अभाव में जान गई है। बालू माफिया के लोगों ने अस्पताल के साथ मिलकर मिलीभगत की थी इसीलिए युवक की जान चली गई लेकिन हमारे सीएम को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें