फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: चिराग पासवान बोले, नीतीश कई साल से मुख्यमंत्री, वे आज तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना पाए

Mon, 01 May 2023 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दो तीन दशक से मुख्यमंत्री हैं। आज तक राज्य को विकसित राज्य नहीं बना पाए और बिहार में पलायन जैसी बड़ी समस्या को नहीं रोक पाए। ऐसे में बिहार ने कितनी तरक्की की है और आगे क्या कर पाएगा।
विज्ञापन
लोजपा रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को सारण जिले के रामगढ़ा गरखा पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्री मणि चौहरमल महोत्सव और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि आज शिक्षा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये बिहार सरकार खर्च कर रही है। लेकिन आज भी शिक्षक की बुनियादी सुविधाओं में कोई खास तरक्की नहीं हुई है। आज भी गांव में स्कूल नहीं है। स्कूल है तो शिक्षक नहीं हैं और दोनों हैं तो हां बच्चे नहीं जा रहे हैं, क्योंकि बिहार के सरकारी स्कूल आरामगाह बनकर रह गए हैं।

विज्ञापन


चिराग ने कहा कि बिहार के बाहर के राज्यों में जब बात होती है तो मेट्रो ट्रेन की बात होती है, बुलेट ट्रेन की बात होती है। साथ ही आईटी सेक्टर की बात होती है। लेकिन जब बिहार में बात होती है तो यहां कहा जाता है कि मेरे यहां ट्रांसफार्मर कैसे लगेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी बिहार अन्य राज्यों की अपेक्षा में काफी पिछड़ा हुआ है। इस पिछड़ेपन की दोषी सीधे तौर पर राज्य सरकार है।

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दो तीन दशक से मुख्यमंत्री हैं। आज तक राज्य को विकसित राज्य नहीं बना पाए और बिहार में पलायन जैसी बड़ी समस्या को नहीं रोक पाए। ऐसे में बिहार ने कितनी तरक्की की है और आगे क्या कर पाएगा। बिहार की जनता यह भली-भांति जानती है कि राजद और जदयू मिलकर केवल अपनी राजनीति की रोटी सेंकने में मशगूल हैं। और जनता की भलाई से कुछ कोई भी मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें