केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। पटना जोन में पिछली साल की तुलना में इस बार महज 74.45 स्टूडेंट्स ही पास हुए हैं। 2025 में 82.86 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता पाई थी। इस चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की तरह ही सीबीएसई में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में 11 फीसदी अधिक लड़कियों ने सफलता पाई है।
आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार पटना जोन में 81.13 फीसदी लड़कियां पास हुइ हैं। वहीं लड़कों के पास करने का प्रतिशत 70.50 है। यानी पटना जोन से 79012 छात्रों ने परीक्षा दिया था। इसमें से 58824 छात्रों ने सफलता पाई। इसमें लड़कियों की संख्या 49632 और लड़कों की संख्या 34989 है।
CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।
इस बार 12वीं में कुल 85.20% बच्चे हुए पास
CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के साथ इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया। वहीं, वर्ष 2025 में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 सफल रहे थे। उस समय पास प्रतिशत 88.39% था। ऐसे में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19% की गिरावट देखने को मिली है।