फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, जहानाबाद में मृत युवक के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Jun 2021 01:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के जहानाबाद में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। एससी-एसटी एक्ट के तहत ऐसे शख्स पर मुकदमा दर्ज किया गया है जो अब जिंदा ही नहीं है। झूठे आरोपों के तहत ग्रामीणों ने मृत युवक पर केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।  यहां के एससी /एसटी थाने में एक मृत युवक पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। घटना जिले के घोषी थाना क्षेत्र के वैना गांव की है।  मृतक के ऊपर अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है। आरोपी बनाए गए शख्स की मौत दो साल (2019) पहले ही हो चुकी है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांव के जिस शख्स नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इसका मृत्यु प्रमाण पत्र ब्लॉक से जारी किया गया है लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा झूठा मुकदमा बनाने के लिए मृत युवक को भी मुजरिम बना दिया गया
विज्ञापन


8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गांव के जगदीश दास नाम के शख्स ने  8 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें  एक ऐसे व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है जिसकी मौत साल 2019 में ही हो चुकी।  पुलिस के मुताबिक जगदीश ने बताया कि 9 जून को वह कुछ सामान लेने घर से बाहर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद 8 लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसके बाद जगदीश ने थाने में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें