फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में डेढ़ करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी की हत्या

Wed, 03 Oct 2018 11:31 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
Muzaffarpur businessman
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक अंडा कारोबारी की अगवा करने के बाद हत्या कर दी। अपराधी परिजनों से डेढ़ करोड़ की फिरौती मांग रहे थे। परिजन पैसा देने की तैयारी में थे, लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश को करजा थाना इलाके से तीन दिन पहले उठाया गया था, जबकि, उसका शव जैतपुर ओपी के पोखरैरा में मिला है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया था, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये फिरौती मांगने की बात कही गई थी।

शिकायत मिलने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई लेकिन, इस बीच कारोबारी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। अपहृत व्यवसायी का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस भी सकते में है। कहा जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी मनोज कुमार ने घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच का जिम्मा एएसपी को दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। हमला तब और तेज हो गया, जब एसएसपी हरप्रीत कौर का तबादला कर दिया गया। पुलिस के लिए एक बार फिर मुजफ्फरपुर में चुनौती बढ़ गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें