फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः बस हादसे में छह की मौत, दर्जनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई। हादसा उस समय हुआ जब बस सवार सभी लोग बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क पर सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। जानकारी के अनुसार बक्सर निवासी शैलेन्द्र बस सर्विस कंपनी के मालिक मुक्तिनाथ राय की पुत्री रविवार को शादी थी।

इसमें शामिल होने के लिए उनके गांव रामपुर से भी काफी लोग आए हुए थे, जो रात 12 बजे के करीब बस से वापिस चल दिए। रात होने के कारण सड़क खाली थी जिसके चलते ड्राइवर ने बस काफी तेज रफ्तार से भगा रखी थी।
विज्ञापन


इसी बीच चौसा के निकट कोई जानवर अचानक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने तेज कट मारा तो बस पलटी खाकर पलट गई। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो उसमें दबकर छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में दो दर्जन लोग गंभीर घायल

घायलों की चीखपुकार सुनकर आते जाते लोगों और ग्रामीणों ने घायलों को जैसे तैसे बस में से निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से निरंजन राय, विंकु राय, अवनीश राय, अनु राय, घनश्याम लाल और अखिलेश राय की मौत हो गई।

जबकि ओंकार नाथ, तेजनारायण राय, झूलन राय, विनय राय, अमरनाथ राय, अमित राय, टुनटुन राय, प्रशांत राय, दयानंद राय, भरत राय और रामजी राय आदि गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही विवाह स्‍थल पर कोहराम मच गया।

हादसे में मौत की खबर रामपुर में पहुंची तो वहां भी परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें