फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड न्यूज: मैट्रिक और इंटर परीक्षा के फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, 16 से 31 अक्तूबर तक मिलेगा मौका

Thu, 15 Oct 2026 06:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BSEB Exam News: बिहार बोर्ड के परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए काम की खबर है। बीएसईबी ने फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। बीएसईबी ने और भी कुछ फैसले लिए हैं, आइये जानते हैं पूरी बात...
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि बढ़ा दी है। अब तक फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थी 16 से 31 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरेंगे।

विज्ञापन


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने इसकी जानकारी दी। पहले परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की निर्धारित अवधि 15 अक्तूबर को समाप्त हो रही थी। छूटे हुए विद्यार्थियों को मौका देने के लिए समिति ने अब अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

मैट्रिक और इंटर के लिए अलग-अलग वेबसाइट
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com है। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों का फॉर्म https://exam.biharboardonline.org पर भरा जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाध्यापक भरेंगे फॉर्म
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, विस्तारित अवधि में छूटे हुए विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क करना होगा। निर्धारित अवधि के दौरान फॉर्म भरने के लिए विलंब शुल्क भी देना होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपने विद्यालय से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें