फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीनी विवाद में अधेड़ की निर्मम हत्या, सौतेले बेटे बेटियों और पत्नी पर हत्या का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 35 वर्षीय नौसाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनकी सौतेली पत्नी, बेटे बेटियों और बहू पर है। ग्रामीणों ने 5 आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 35 वर्षीय नौसाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनकी सौतेली पत्नी, बेटे बेटियों और बहू पर है। ग्रामीणों ने 5 आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
विज्ञापन


मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियानी नूरचक पंचायत के वार्ड संख्या 08 में जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नौसाद के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने का आरोप मृतक की सौतेली पत्नी, बेटे बेटियों और बहू पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन


मृतक के भाई निजामुद्दीन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर नौसाद की सौतेली पत्नी, बच्चे और बहू मिलकर उसे मारपीट कर रहे थे। उन्होंने लोहे की सीक घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो घर को चारों ओर से घेरकर भागने की कोशिश कर रहे पांच आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को
परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार नौसाद की हत्या की कोशिश की गई थी। सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ने की न्याय की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया प्रतिनिधि साकिर हुसैन ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें