फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में खैरन नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, मां के साथ श्राद्ध में शामिल हुए थे बच्चे

Wed, 12 Apr 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में छापा गांव के पूर्व वार्ड सदस्य संजय यादव ने बताया कि एक दिन पहले ही शंभू यादव के परिवार के एक बच्चे की मौत हुई थी। उसके श्राद्ध कार्यक्रम में स्नान करने के लिए उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बुधवार को पास की ही नदी में नहाने गए थे। तभी दोनों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के छापा गांव में बुधवार की दोपहर बाद खैरन नदी में नहाने के दौरान भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के ही शंभू यादव की बेटी सोनाली कुमारी (8) और बेटे अंकुश कुमार (6) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को अपने कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शंभू यादव के परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई थी। दूसरे दिन उसके श्राद्ध के लिए गांव स्थित खैरन नदी में नहाने के लिए उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गए थे। जब उसकी पत्नी कपड़ा साफ कर उसे धूप में सुखाने के लिए गई। तभी नहाने के दौरान अंकुश डूबने लगा जिसे बचाने गई सोनाली भी डूबने लगी। हालांकि बच्चों की आवाज सुन उसकी मां जबतक दौड़ी तब तक दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी में डूब चुके थे। इसके बाद महिला के शोर मचाने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। फिर घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बच्चों का फाइल फोटो

छापा गांव के पूर्व वार्ड सदस्य संजय यादव ने बताया कि एक दिन पहले ही शंभू यादव के परिवार के एक बच्चे की मौत हुई थी। उसके श्राद्ध कार्यक्रम में स्नान करने के लिए उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बुधवार को पास की ही नदी में नहाने गए थे। तभी दोनों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, पूर्व वार्ड सदस्य ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। दोनों बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें