फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 4: पटना में शिक्षकों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका; जाम से लोग परेशान

Wed, 18 Mar 2026 02:11 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में बीपीएससी टीआरई चार के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। यह लोग बीपीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के अशोक राजपथ पर बुधवार दोपहर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना कॉलेज से अभ्यर्थी गांधी मैदान मैदान पहुंचे। यहां जय प्रकाश नारायण गोलंबर पर पहुंचकर डाक बंगला चौराहा की ओर बढ़ने लगे। लेकिन, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रोक दिया। इसके बाद अभ्यर्थी प्रदर्शन करने लगे। कई अभ्यर्थी तो सड़क पर ही लेट गए। इन्हें पुलिस ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं माने। प्रदर्शन के कारण जेपी गोलंबर से लेकर गांधी मैदान तक लंबा जाम लग गया। अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी को अधियाचना मिलने के एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद भी टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं दिया गया। इस वजह से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को इससे निराशा हुई है। आज हमलोग सरकार और आयोग का विरोध करने सड़क पर उतरे हैं। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं
छात्र नेता ने कहा कि  कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन आलम यह है बिहार विधान सभा चुनाव भी संपन्न हो गया और सरकार भी बन गई, लेकिन टीआरई-4 की वैकेंसी नही आई।  बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नही किया गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार और बीपीएससी के द्वारा टीआरई-4 अभ्यर्थियों को बार-बार गुमराह किया गया।
Bihar News: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गजों ने तेजस्वी यादव को दिया नया नाम, जानिए किसने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार सरकार और बीपीएससी की लापरवाही के कारण विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है। बार-बार मांग किए जाने पर आश्वासन तो मिल गया लेकिन सरकार विज्ञापन नहीं निकाल रही है। अब ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है। इसीलिए मजबूर होकर अब सभी टीआरई-4 अभ्यर्थियों महाआंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। यह आंदोलन मार्च के द्वारा निकाला जाएगा जो बीपीएससी कार्यालय पर समाप्त होगा। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार टीआरई 4 की वैकेंसी की बात कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद भी विज्ञापन जारी नही कर रही है। एक तरह से तो बीपीएससी द्वारा मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का सम्मान करते हुए बीपीएससी को टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें