फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Parotest : जन सुराज ने पटना उच्च न्यायालय में दी दस्तक, पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर की याचिका दायर

Thu, 09 Jan 2025 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज 8वां दिन है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच जन सुराज ने पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पटना उच्च न्यायालय और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से अब तक आमरण अनशन पर हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और छात्रों की मांगों को लेकर उनका अनशन लगातार जारी है। इसी बीच जन सुराज अब बीपीएससी अभ्यर्थियों के परीक्षा को कैंसिल करने और पूरे प्रकरण की जांच करने के मुद्दे को लेकर पटना उच्च न्यायालय में दस्तक लगाया है। जन सुराज पार्टी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की 70 वीं बीपीएससी परीक्षा को कैंसिल कर नर्परीक्षा की मांग को लेकर अब पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर किया है। जन सुराज की ओर से अधिवक्ता प्रणव कुमार ने पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक पुनर्परीक्षा न हो जाए तब तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जाए। जन सुराज की ओर से दायर इस याचिका का टोकन नंबर है - 438 / 2025

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें