फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Paper Leak: बिहार के तीन बड़े कोचिंग संस्थान पुलिस की रडार पर; पेपर लीक की अफवाह उड़ाने को रची साजिश

Mon, 16 Dec 2024 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Exam: बिहार पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि राज्य में कई ऑनलाइन एग्जाम सेंटरों को बड़े माफिया चला रहे हैं। कई तो सेल कंपनी बनाकर ऑनलाइन सेंटर चला रहे हैं और अवैध गतिविधि करते हैं। परीक्षा में गड़बड़ी करने के पीछे भी इनकी भूमिका रही है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते बिहार पुलिस के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक की अफवाह उड़ाने की साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं नॉर्मलाइजेशन को लेकर भी अभ्यर्थियों को भड़काया गया है। बिहार पुलिस को जांच में ऐसे सबूत मिले हैं। पुलिस मुख्यालय में आज एजीडी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन और आर्थिक अपराध इकाई के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्रकारों से बातचीत की। बिहार पुलिस की ओर से कहा गया कि राज्य के तीन बड़े कोचिंग के खिलाफ छात्रों को भड़काने साथ सरकार के विरोध में साजिश करने के सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


ऑनलाइन सेंटर्स की जांच करेगी पुलिस
बिहार पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि राज्य में कई ऑनलाइन एग्जाम सेंटरों को बड़े माफिया चला रहे हैं। कई तो सेल कंपनी बनाकर ऑनलाइन सेंटर चला रहे हैं और अवैध गतिविधि करते हैं। परीक्षा में गड़बड़ी करने के पीछे भी इनकी भूमिका रही है। इनकी जांच चल रही है। जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले ऑनलाइन सेंटर्स की जांच करेगी। उसके कंप्यूटर से लेकर सर्वर तक की जांच होगी। इसके अलावा बिहार पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्ष का प्रश्न पत्र लीक मामले में किसी भी शख्स का नाम आता है तो उसकी पूरी संपत्ति की जांच की जाएगी। उसे 10 साल की सजा और एक से 10 करोड़ तक का जुर्माना भी वसूला जाएगा। 

संजीव मुखिया के खिलाफ कोर्ट में आवेदन
वहीं आर्थिक अपराध इकाई ने बीपीएससी समेत कई पेपर लीक केस में आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोर्ट वारंट और कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। जल्द ही ईओयू संजीव मुखिया पर बड़ी कार्रवाई करेगी। डीआईजी ढिल्लों ने कहा कि ईओयू ने 2012 से अब तक10 पेपर लीक मामलों का अनुसंधान किया है। कुल 545 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें से 249 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें