फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विधानसभा परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी ने बोला हमला, नीतीश बोले- कार्रवाई होगी

Tue, 30 Nov 2021 10:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कुछ दिनों पहले ही बिहार के कई जिलों में देसी शराब के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौते हुई थी। सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक करते हुए शराब कानून को और कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के अंदर शराब की बोतल कहां से आई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, इस हंगामे की वजह विधानसभा परिसर के अंदर ही शराब की बोतल का मिलना था। परिसर में शराब की कई खाली बोतलें पाई गई जिसके बाद विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के अंदर शराब की बोतल कहां से आई ? मुख्यमंत्री को खुद इस मामले का मुआयना करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने सरकार पर शराब मीफिया से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर हमने देखी है। नीतीश कुमार के मंत्रियों को अपराध करने की छूट है। सीएम नीतीश कुमार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- कार्रवाई होगी 
पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने भी अपना पक्ष रखा है। विधानसभा की कार्यवाही में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में शराब की बोतलें मिलना निंदनीय है। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। मैं स्पीकर महोदय के सामने कहता हूं कि अगर उनकी मंजूरी होगी तो इस मामले की आज ही जांच की जाएगी। मैं मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दूंगा कि इस मामले की जांच की जाए। विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलना कोई छोटी घटना नहीं है, इस पर सख्त कदम लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नतीश कुमार की मांग पर विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भी मंजूरी देते हुए कहा कि इस घटना पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

कुछ दिनों पहले ही बिहार के कई जिलों में देसी शराब के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौते हुई थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक करते हुए शराब कानून को और कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए थे।  

एंबुलेंस से 173 बोतल शराब
वहीं, बिहार के सुपौल के परसरमा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की एंबुलेंस में 173 बोतल शराब ले जाते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आय। सदर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। एसएचओ विनोद सिंह ने कहा, हमने एंबुलेंस में 173 बोतलें सीज की हैं, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

 

विज्ञापन

बिहार विधानसभा परिसर में भिडे़ राजद-भाजपा विधायक 

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक संजय सरावगी और राजद विधायक भाई वीरेंद्र आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अपशब्द का भी प्रयोग किया। काफी देर तक दोनों विधायकों के बीच बहस जारी रही। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की भी धमकी दी। इसी बीच विधानसभा परिसर में मौजूद मीडिया कर्मियों ने विधायकों को रोकने के लिए बीच-बचाव किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें