फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: भाजयुमों का बिहार सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च; वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लगाया ये बड़ा आरोप

Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar Politics: सुपौल में गुरुवार को भाजयुमो ने बिहार सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला। मार्च निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। धिक्कार मार्च में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सुपौल में धिक्कार मार्च निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर गुरुवार को सुपौल में भाजयुमो ने धिक्कार मार्च निकाला। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू भी शामिल हुए। धिक्कार मार्च शहर के गांधी मैदान से रैली निकलकर समाहरणालय पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ‘बिहार सरकार होश में आओ’ और ‘नीतीश तेजस्वी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगा रहे थे।

विज्ञापन


भाजयुमो ने मार्च निकालकर रखीं ये मांगें
जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो ने धिक्कार मार्च निकालकर मांग की है  की सरकार बिहार में बढ़ते अपराध भ्रष्टाचार और अराजकता को लेकर कठोर कार्रवाई की नीति अपनाए। वहीं बिहार में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का भरोसा दिलाया गया था, सरकार उसे जल्द अमल में ले। साथ ही भाजयुमो ने 17 सौ करोड़ रुपये से बनने वाले अगुवानी पुल ध्वस्त घटना में संलिप्त भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

‘जदयू-राजद की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है’
इस दौरान पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि राज्य की स्थिति खराब है। सरकार केवल वादा कर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और गोली मारने का काम कर रही है। वहीं, सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें डराने का काम कर रही है। जब से नीतीश कुमार राजद से मिले हैं तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें