फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मर रही है और हम अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे : स्वामी

Mon, 27 Mar 2017 02:46 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस मर रही है और हम लोग उसकी अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को पटना पहुंचे स्वामी ने कहा कि कांग्रेस खुद आत्महत्या के मूड में है, हमें तो केवल उसकी अंत्येष्टि करनी है।
विज्ञापन


स्वामी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में मात्र एक हिंदू नेता थे राजीव गांधी जो सच्चे दिल से चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। इसके लिए उन्होंने दूरदर्शन पर रामायण सीरियल भी शुरू करवाया था। इस सीरियल के कारण लोगों के दिल में भगवान राम के प्रति आस्था बढ़ी थी।

 भारतीय नृत्य कला मंदिर सभागार में आयोजित  राम, राम मंदिर एवं हिंदू पुनर्जागरण विषय पर आयोजित जनसभा में स्वामी ने कहा कि अयोध्या में पूर्ण राम मंदिर बनेगा, इसके लिए मैं चाहता हूं कि मुस्लिम समुदाय के लोग राम मंदिर निर्माण के लिए सामने आएं, अपनी जमीन दें। हम उन्हें दूसरी जगह मस्जिद बनाने के लिए जगह दे देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हिंदू-मुसलिम के बीच एकता बढ़ेगी। स्वामी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें नमाज पढ़नेे के लिए मस्जिद चाहिए, लेकिन नमाज कहीं भी बैठकर पढ़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत हिंदू युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन आज हिंदुओं को मजबूर किया जा रहा है।

महाभारत का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा कि उस समय भी पांडवों ने मात्र पांच गांव मांगे थे, लेकिन दुर्योधन ने उसे भी देने से मना कर दिया था, जिसका नतीजा महाभारत के तौर पर निकला था और दुर्योधन की पराजय हुई थी। कार्यक्रम में सुब्रमण्यम स्वामी समेत प्रख्यात चिंतक केएन गोविंदाचार्य, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, दिनेश चंद्र त्यागी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें