रमा देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा, 'हां, उन्होंने किसी से ऐसा करवाया। इसमें कोई शक नहीं।' उन्होंने कहा कि, 'कितनों को ठंडा किया है, मेरे पति को भी उन्होंने ठंडा करवाया। मैं उसका जवाब देने को खड़ी हूं।
बिहार के शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 'ठंडा करने' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या में यादव परिवार का हाथ है।
सब कुछ ठंडा दिया जाएगा : तेजस्वी
बिहार में सीएम व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया है। अब नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के प्रमुख है। तेजस्वी यादव व रमा देवी के आरोप प्रत्यारोप से बिहार की सियासत फिर गर्मा सकती है। नई सरकार बनने के बाद से बिहार में भाजपा, जदयू व राजद के बीच जुबानी जंग जारी है।
नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, सरकार गिरवा दीजिए
उधर, भाजपा नेता सुशील मोदी के बिहार सरकार गिर जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'सुशील जी अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।