बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद भाजपा नेताओं ने राजद नेताओं के बयान पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा- बिहार में खेला होने की बात कहने वाले खुद खेला के शिकार हो गए हैं और अब सड़कों पर उतरकर हल्ला कर रहे हैं। राजद नेताओं की हाल खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाला है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री रहे अजीत कुमार ने कहा कि बिहार में अब अच्छे लोग लौट आए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार का उद्धार होने जा रहा है। राजद नेताओं की बोलती बंद है, इसलिए अनर्गल बयान दे रहे हैं।
अजीत कुमार ने कहा बिहार में भी योगी मॉडल लागू जाए। यह बात डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कही है। बिहार की जनता भी यही चाहती है।
राजद नेताओं द्वारा दिए गए खेला वाले बयान पर हमला करते हुए अजीत कुमार ने कि खेला तो चुका है और अब राजद के लोग सड़कों पर हैं। हमारी सरकार अभी और खेला करेगी। इनका खेला फेल हो चुका है, असली खेल भाजपा ने कर दिया, इसकी वजह से यह लोग कुछ भी बोल रहे हैं।