फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया

Fri, 27 Nov 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को प्रत्याशी चुना है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली है। बता दें कि 14 दिसंबर को राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होना है। तीन दिसंबर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, सुशील मोदी का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी कई दशकों से सक्रिय हैं। पिछले 15 सालों से वो लगातार बिहार के उपमुख्यमंत्री थे और एमएलसी भी हैं। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। मालूम हो कि रामविलास पासवान भाजपा और जदयू के सहयोग से 2019 में निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक है। बिहार से ऊपरी सदन के सदस्य पासवान का इसी आठ अक्तूबर को निधन हो गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें