बिहार की जमुई विधानसभा सीट के लिए भाजपा की ओर से अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने सात अक्तूबर को नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि विकास उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है और एक बार जमुई की बेटी को आप मौका देकर देखिए, बेटियां कभी घर नहीं छोड़ती है। उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं।