फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां; रंगदारी न देने पर कर दी हत्या

Mon, 17 Jul 2023 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

पसराहा थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एनएच को जाम मुक्त किया जा रहा है। आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में सोमवार को बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव निवासी देवो गुप्ता के बेटे राजीव कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच 31 के बंदेहरा चौक को दो घंटे के लिए जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस परिजनों को शांत करने और चौक को जाम मुक्त करने की कोशिश करती रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजीव कुमार उर्फ छोटू अपने घर के बाहर सुबह-सुबह मुंह धोने निकला था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। राजीव को तीन गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की मानें तो रंगदारी मांगे जाने पर रंगदारी नहीं देने के कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद पसराहा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंच गए। साथ ही गोगरी डीएसपी मनोज कुमार भी घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वाशन देने के बाद एनएच को जाम मुक्त करवाया।
विज्ञापन


वहीं, पसराहा थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एनएच को जाम मुक्त किया जा रहा है। आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें