फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुरी गाना बजाने से नाराज युवक ने सात माह के बच्चे को मार डाला, मां की गोद से छीनकर ऐसा किया

Tue, 17 Dec 2024 10:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पुलिस का कहना है कि भोजपुर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। बच्चा अपने नाना के घर शादी में आया था। नोकझोंक में यह घटना हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के रुपौली की डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड नंबर 10 में डीजे गाना बजाने से नाराज युवक ने 7 माह के एक बच्चे की पटक कर हत्या कर दी। बच्चे की मां मायके में बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गांव के एक युवक से भोजपुरी गाने को लेकर झड़प हुई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस बीच युवक ने मां की गोद से बच्चे को छीन कर नीचे पटक दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मेरे घर के पास भोजपुरी गाना मत बजाओ
डीजे के साथ पीड़ित पक्ष के लोग अवधेश राम के घर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उसके बेटे रितेश ने कहा कि मेरे घर के पास भोजपुरी गाना नहीं बजाना है, डीजे बंद करो। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक के साथ मारपीट होने लगी। बच्चे के नाना शंकर मंडल ने बताया कि 'रितेश राम ने बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर पटक दिया, जिससे बच्चा घायल हो गया था। आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था
वहीं रुपौली थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। बच्चा अपने नाना के घर शादी में आया था। नोकझोंक में यह घटना हुई है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें