Patna News: आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काट दी और फरार हो गए। युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटना के खगौल में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक युवक की पैर का नस काटकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात खगौल थाना क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काटकर उसके घर के नजदीक छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अधिक खून बह जाने से मौत
परिवार के लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए युवक को पटना के एम्स में भर्ती कराया। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खगौल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान विजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो खगौल के आर्य नगर का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस बोले- हत्या का मामला प्रतीत हो रहा
आसपास के लोगों का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। खगौल थानेदार इस मामले को हत्या का मामला बता रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से भी इस मामले में विस्तार से छानबीन कर रही है।