फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: पटना, जमुई समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Sun, 29 Jun 2025 04:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: पटना के लोग आज भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन अब तक बारिश नहीं है। 
विज्ञापन
पटना में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखुपरा, जमुई में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


पांच जुलाई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
वहीं 29 जून से पांच जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 29 जून यानी आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल को अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर्र पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।   
वक्फ कानून के खिलाफ बोलते हुए तेजस्वी यादव क्या नहीं बोल गए, चुनाव आयोग पर भी गुस्सा उतारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी गोपालगंज में पड़ी यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बक्सर में 34.06 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 35 डिग्री, पूर्णिया में 35.7 डिग्री भागलपुर में 34.5 डिग्री गया में 33.5 डिग्री, पटना में 36.3 डिग्री, दरभंगा में 36.8 डिग्री, अररिया में 33.5 डिग्री, किशनगंज में 34 डिग्री बेगूसराय में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वही सबसे कम गर्मी शेखपुरा के पूसा इलाके में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 23.02 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें