फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : बिहार के इन 31 जिलों में बारिश, कई जगह वज्रपात का खतरा; पटना में कार पर गिरा पेड़

Wed, 09 Aug 2023 12:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना में भी आज सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाके में बारिश का पानी जमा हो चुका है। कई जगह पेड़ गिरने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पटना में सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बारिश ने मौसम को सुहाना जरूर कर दिया लेकिन कई इलाके में जलजमाव से लोग परेशान हो गए हैं। पटना में भी आज सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाके में बारिश का पानी जमा हो चुका है। कई जगह पेड़ गिरने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीर चंद्र पटेल मार्ग पर खड़ी गाड़ी पर अचानक एक पेड़ गिर गया। गनीमत थी कि गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस रोड पर पेड़ रहने के कारण आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से कई इलाके के जलजमाव से काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम इस मामले को गंभीरता से ले और जल निकासी की व्यवस्था करवाएं।

विज्ञापन


25 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। 9 अगस्त को बिहार के 31 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं। पटना के मौसम की बात करें तो आज कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन कई इलाके में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

इन 31 जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश
पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से बचें। किसान अपने खेत में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेतिया में बाढ़ से लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला
पटना और भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
लगातार बारिश में पटना और भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गंगा नदी में विगत कुछ दिनों से हो रहे जल श्राव मे वृद्धि के कारण 09 अगस्त से गांधीघाट, 10 अगस्त से हाथीदह 11 अगस्त से से कहलगांव और 12 अगस्त से भागलपुर के गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की सम्भावना है। इसलिए इस इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। 

बेतिया में बाढ़ के 600 घर के लोग परेशान
बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के खुटवनिया, जरलपुर पंचायत के गजना ,शाही बाजार, बईसिया, जरलपुर आदि गांव बाढ से प्रभावित हैं। इसमें 600 घर के लोग बाढ़ की चपेट में हैं। लोग तीन से चार फीट पानी पार कर अपने काम से जाने को मजबूर हैं। यहां तक की अस्पताल मे जाने के लिए सड़क भी नहीं है। किसी की तबीयत अचानक खराब होती है तो अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होगी। इसका बचना भगवान भरोसे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें