फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: अगले तीन दिन तक परेशान करेगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ सकता तापमान; इन जिलों में बारिश के आसार

Sun, 08 Jun 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि गर्मी के मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तरल पदार्थ अधिक से अधिक लेना चाहिए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर जाने से बचें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान चार जिलों को छोड़कर बारिश होने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में तापमान 36 से 41 डिग्री के बीच रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी हवाओं के प्रवाह के कारण उमस बढ़ने के आसार हैं। इस कारण गर्मी भी अधिक महसूस होगी। विभाग ने बिहार के चार जिले पश्चिम चंपारण, मुंगेर, किशनगंज, अररिया के एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार जताए हैं। 
विज्ञापन


जानिए कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में रोहतास में सबसे अधिक गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पटना व गया में 38.5, भागलपुर में 37.4, पूर्णिया में 36.7, वाल्मिकीनगर में 37.6, मुजफ्फरपुर में 36.2, गोपालगंज में 39.5, बक्सर में 39.5, भोजपुर में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वदधि होने की संभावना है, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। इतना ही नहीं अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

फिर शुरू हुआ सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल का निर्माण कार्य, 18 माह में पूरा करने का है लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कारण

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हआ है और अब यह औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका अब मोटे तौर पर अक्षांश 22°N के उत्तर में देशांतर 87°E के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चल रही है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हआ है, जिसकी धूरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अक्षांश 59° के साथ अक्षांश 27°N के उत्तर में बनी हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें