फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather :रोहतास  में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, एक किशोर भी शामिल

Sat, 11 May 2024 11:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : बिहार के एक शहर में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गये। मरने वालों में एक किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झूलस गये। घायल लोगों में एक की हालत चिंताजनक होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा गांव की है। मृतक में एक किशोर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अलग अलग जगहों पर हुई घटना 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहतास जिले में तेज गर्जन हवा व बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगह पर पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा गाँव की है, जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ की नीचे छिपे 5 लोगों में दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरविंद कुमार तथा ओमप्रकाश के रूप में की गई है। दूसरी घटना घोसियां कला की है, जहां सड़क निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर सुनील कुमार की मौत हो गई, जबकि सूर्यपुरा थानाक्षेत्र के मठगोठानी गाँव में खेल रहे किशोर आकाश गिरी की मौत हो गई। वही दिनारा थानाक्षेत्र के गंजभडसरा रोड नहर पर बेनसागर के विनय चौधरी की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।

शव को भेजवाया सदर अस्पताल 
इस घटना में झुलसे व्यक्ति को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनमें दो का ईलाज बिक्रमगंज निजी अस्पताल में चल रहा है। रोहतास जिले के बिक्रमगंज, सूर्यपुरा तथा दिनारा थानाक्षेत्र में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया। जबकि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा में हुए दो मौत के बाद शवों को सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें