बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जिसका सीधा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। इस वजह से गुरुवार को भी अहले सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। इसलिए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित
मौसम विभाग ने भी पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई इलाकों के घरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सुबह 11 बजे तक पटना समेत कई इलाकों में हल्की धूप निकली। कई इलाकों धूप-छांव का खेल जारी है। इस कारण ठंड में कमी नहीं आई है।
28 तक ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान करीब 17-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 27 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने की है। 28 तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में मोतिहारी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।
बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों के डीएम स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किये हैं।
- मधुबनी में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे।
- गोपालगंज में 24 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
- सहरसा में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
- खगड़िया में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
- मधेपुरा में 25 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।