फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sun, 25 May 2025 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: पटना में आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। लोग यहां आज भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उमस बढ़ने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन
पटना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, बक्सर, रोहतास, कैमूर,  बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण बिहार के कई इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है। आज तिरहुत, शाहाबाद, और मिथिलांचल के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं।  इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
Bihar : सोशल मीडिया की वायरल तस्वीर पर आया तेज प्रताप का बयान, कहा- बदनाम करने के लिए मेरी आईडी हैक की गई
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, इन प्रमुख जिलों में कितनी गर्मी पड़ी
इधर, पटनावासी अब भी बारिश के इंतजार में हैं। शनिवार को सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी रहा। राजधानी में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। लोग बारिश का इंजतार कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रोहतास में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गया का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 34  डिग्री सेल्सियस, पटना का 32.3 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर 31.2 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा 32.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 33.2, गोपालगंज का 36 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद मौसम बदलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें