फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ब्रेकअप के बावजूद चाहता था करीब रहना, नहीं मानी तो लेडी कॉन्सेटबल की जान ली

Thu, 09 Feb 2023 11:59 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar Police Constable Killed : कटिहार में बिहार पुलिस की महिला सिपाही प्रभा भारती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ब्रेकअप करने के बाद अपने पुराने प्रेमी मो. छोटू हसन से पीछा छुड़ाने के लिए महिला थाने में शिकायत तक कर आई थी। प्रभा को जो डर था, वही हो गया। 
विज्ञापन
मुंगेर निवासी प्रभा भारती की कटिहार स्थित कार्यस्थल के पास हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में बिहार पुलिस की महिला सिपाही प्रभा भारती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कटिहार पुलिस लाइन में तैनात प्रभा ट्रैक सूट में थी, इसलिए तत्काल यह पता नहीं चला था कि पुलिसकर्मी है। फिर बूट के आधार पर जानकारी मिली और रात में पहचान कांस्टेबल प्रभा भारती के रूप में हुई। अब यह सामने आया है कि वह ब्रेकअप करने के बाद अपने पुराने प्रेमी मो. छोटू हसन से पीछा छुड़ाने के लिए महिला थाने में शिकायत तक कर आई थी। प्रभा को जो डर था, वही हो गया। इस वारदात के जरिए अपराधी ने बिहार में खाकी की इज्जत और इसके खौफ दोनों पर बड़ी चोट की है।

विज्ञापन


समाधान यात्रा की ड्यूटी से लौटी थी
प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि 7 फरवरी को मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की ड्यूटी के बाद वह घर होते हुए 8 फरवरी को वापस ड्यूटी के लिए कटिहार पुलिस लाइन लौट रही थी। उसके कानों में ईयर फोन लगा था। हत्या के बाद पुलिस को शव के पास बैग, मोबाइल मिला। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। परिजनों के अनुसार फलका के मोरसंडा निवासी मो. छोटे हसन से उसका एक साल तक अफेयर चला था और अब ब्रेकअप हो चुका था। परिजनों के अनुसार ब्रेकअप के बाद भी वह प्रभा के आसपास रहना चाहता था, जिसके बारे में महिला थाने में शिकायत की गई थी।

पुलिस के मुताबिक साथ आ रहा था हत्यारा
महिला थाना में शिकायत के बाद पुलिस का दावा है कि दो बार हसन के घर दबिश दी गई थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका था। परिजनों ने उसी पर संदेह जताया है। एसपी जितेंद्र कुमार भी इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर छापेमारी की बात कह रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस एक और बात यह कह रही है कि प्रभा भारती आरोपी के साथ ही थी। साथ चलते हुए ही सुनसान जगह देखकर प्रभा की उसने हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें