फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : ताजिया जुलूस की तैयारी के बीच दो युवकों की हत्या, वैशाली में तनाव 

Sat, 22 Sep 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। लोगों ने शव को मस्जिद चौक के समीप रखकर सड़क को घंटों जाम रखा। उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगाने के बाद कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान जगह-जगह पुलिस व एसएसबी को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


डीएम और एसपी गश्त लगा रहे हैं। शहर के मस्जिद चौक, बाउली और रामभद्र इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि हालात सामान्य हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नगर थानाक्षेत्र में ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई। 

नगर थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले युवकों में मो. आजाद व मो. शहनवाज बताया जा रहा है। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने शहर में हंगामा शुरू कर दिया। सदर अस्पताल व एंबुलेंस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


अस्पताल में रखे कुर्सी टेबल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं अस्पताल कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान अस्पताल में आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। अस्पताल कर्मी और डॉक्टर भागने को मजबूर हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस के अनुसार शहर में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें