मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी का येलो एलर्ट जारी किया है। आसमान से आग बरसने के कारण लोगों का बुरा हाल है। महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी सोमनाथ आगरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
गोपालगंज पूरा जिला हिट वेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी का येलो एलर्ट जारी किया है। आसमान से आग बरसने के कारण लोगों का बुरा हाल है। इसी क्रम में बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप एनएच 27 से होकर गुजरने वाली बस में सवार यात्री की अचानक हिट वेव के कारण तबीयत बिगड़ गई। वह बस में ही बेहोश हो गए। आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काठमांडू में पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी 50 की संख्या में यात्री बस में सवार होकर नेपाल के काठमांडू में पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप बस में सवार महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी 55 वर्षीय सोमनाथ आगरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
होमगार्ड जवान हेमनारायण सिंह की मौत हो गई
वहीं दूसरी मौत जिले के होमगार्ड जवान हेमनारायण सिंह की मौत हो गई। जो गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के देवकुली गांव के निवासी थे। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में आरा में उनकी ड्यूटी लगी थी। होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी पर योगदान देने गुरुवार को आरा गए हुए थे। वहीं उनकी हीट वेव के कारण मौत हो गई।