फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी फरार

Mon, 28 Oct 2019 02:47 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघोल थाना अंतर्गत मचहा गांव में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात अपने बड़े भाई, उनकी पत्नी और पुत्री की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतकों के नाम कुणाल सिंह (50), उनकी पत्नी कंचन देवी (45) और पुत्री सोनम कुमारी (17) हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। राजेश ने बताया कि आरोपी विकास सिंह इस वारदात के बाद से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में अपने चाचा चाची की हत्या कर चुका विकास डकैती के एक मामले में हाल ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें