फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव आज से किया जा रहा पुनर्बहाल

Sun, 22 Oct 2023 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की कुछ ट्रेनों का ठहराव को आज से नई समय-सारणी के साथ पुनर्बहाल किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पुनर्बहाल किया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से 25 अक्टूबर तक वापस लिया गया था। लेकिन कार्य 20 अक्टूबर को ही पूरा हो गया और 21 अक्टूबर से रेलवे ट्रैक ट्रेन चलाने के लिए फिट घोषित कर दिया गया। उसके बाद अब 22 अक्टूबर से मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की उन ट्रेनों के ठहराव को नई समय-सारणी के साथ पुनर्बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


1. गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 02.25 बजे पहुंचेगी। फिर 02.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं. 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 04.02 बजे पहुंचेगी। फिर 04.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 04.02 बजे पहुंचकर 04.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 22.32 बजे पहुंचकर 22.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी सं. 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 00.13 बजे पहुंचकर 00.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी सं. 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 07.54 बजे पहुंचकर 07.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

7. गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 09.43 बजे पहुंचकर 09.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी सं. 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 14.19 बजे पहुंचकर 14.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9. गाड़ी सं. 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 19.54 बजे पहुंचकर 19.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें