मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पुनर्बहाल किया गया
- फोटो : संवाद
आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से 25 अक्टूबर तक वापस लिया गया था। लेकिन कार्य 20 अक्टूबर को ही पूरा हो गया और 21 अक्टूबर से रेलवे ट्रैक ट्रेन चलाने के लिए फिट घोषित कर दिया गया। उसके बाद अब 22 अक्टूबर से मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की उन ट्रेनों के ठहराव को नई समय-सारणी के साथ पुनर्बहाल किया जा रहा है।
1. गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 02.25 बजे पहुंचेगी। फिर 02.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं. 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 04.02 बजे पहुंचेगी। फिर 04.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 04.02 बजे पहुंचकर 04.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 22.32 बजे पहुंचकर 22.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी सं. 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 00.13 बजे पहुंचकर 00.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी सं. 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 07.54 बजे पहुंचकर 07.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
7. गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 09.43 बजे पहुंचकर 09.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी सं. 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 14.19 बजे पहुंचकर 14.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9. गाड़ी सं. 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल- यह ट्रेन मोहम्मदगंज स्टेशन 19.54 बजे पहुंचकर 19.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।