फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में बारात जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल

Thu, 04 May 2023 08:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में बारात जाने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित टोल टैक्स के पास की है। 
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बारात जाने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित टोल टैक्स के पास की है। मृतक युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव निवासी सिकंदर क्रांति के पुत्र पिंकेश कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल युवक की पहचान शंकर कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बारात जाने के क्रम में हुआ हादसा  
परिजनों का कहना है कि एक ही बाइक पर पिंकेश और शंकर बारात में बलिया जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही पिंकेश कुमार की मौत हो गई जबकि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पिंकेश कुमार आर्मी की तैयारी करता था। पिंकेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें