फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: 30 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, मुजफ्फरपुर के सरैया-मोतीपुर मार्ग पर भी वसूली

Sat, 21 Nov 2026 10:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की नई दरें अधिसूचित की गई हैं। इनमें मुजफ्फरपुर का 28 किलोमीटर लंबा सरैया-मोतीपुर एसएच-86 भी शामिल है। कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स देना होगा। पथ निर्माण विभाग ने इन मार्गों पर टोल वसूली की नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। इनमें मुजफ्फरपुर का 28 किलोमीटर लंबा सरैया-मोतीपुर स्टेट हाईवे-86 भी शामिल है। इस मार्ग पर बसराकाजी स्थान पर टोल प्लाजा निर्धारित किया गया है। हालांकि, गैर-वाणिज्यिक पंजीकरण वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों को नियमों के तहत छूट दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, वाहनों की श्रेणी और एक्सल के आधार पर प्रति किलोमीटर शुल्क तय किया गया है। नियमित सफर करने वाले यात्रियों के लिए दैनिक और मासिक पास की सुविधा भी दी गई है।

दो बड़े पुलों की लंबाई का भी होगा हिसाब

सरैया-मोतीपुर एसएच-86 की कुल लंबाई 28 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले दो बड़े पुल हैं, जिनकी संयुक्त लंबाई 693 मीटर है। टोल की गणना के लिए विभाग ने इन पुलों की लंबाई को सामान्य सड़क की तुलना में दस गुना माना है। इस तरह दोनों पुलों की कुल लंबाई को 6.93 किलोमीटर सड़क के बराबर गिनकर शुल्क तय किया जाएगा। निर्धारित क्षमता से अधिक वजन लेकर चलने वाले वाहनों को कोई रियायत नहीं मिलेगी। ऐसे वाहनों को संबंधित श्रेणी के लिए लागू पूरा टोल शुल्क देना होगा।

किस वाहन को कितना देना होगा टोल?

अधिसूचना में अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर दर निर्धारित की गई है। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क तय किया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों, हल्के मालवाहक वाहनों और मिनी बसों को दो रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे। बस और दो एक्सल वाले ट्रकों के लिए 4.25 रुपये, जबकि तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए 4.60 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। भारी निर्माण मशीनरी, अर्थ मूविंग उपकरण और चार से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों को 6.65 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। वहीं, सात या उससे अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों के लिए 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क तय किया गया है।

छूट और पास की भी व्यवस्था

गैर-वाणिज्यिक पंजीकरण वाली कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी गई है। इसके अलावा, जहां सर्विस रोड या वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध है और दोपहिया वाहन चालक उस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, वहां भी उन्हें शुल्क नहीं देना होगा। नियमित आवाजाही करने वालों के लिए पास की सुविधा दी गई है। एक तरफ के निर्धारित शुल्क का डेढ़ गुना भुगतान कर 24 घंटे में दो एकतरफा यात्राएं की जा सकेंगी। इसके अलावा एक महीने की वैधता वाला पास भी उपलब्ध होगा। इसके लिए 50 एकतरफा यात्राओं के कुल शुल्क का दो-तिहाई भुगतान करना होगा।

बिहार के इन 30 स्टेट हाईवे पर लागू होंगी दरें

अधिसूचना में सरैया-मोतीपुर एसएच-86 के अलावा राज्य के 29 अन्य मार्ग भी शामिल हैं। इनमें एसएच-15 डेहरी-नासरीगंज-बिक्रमगंज-दिनारा, एसएच-1 पटना-मसौढ़ी, एसएच-12 आरा-सासाराम खंड-एक, एसएच-68 शिवगंज-बैदराबाद के दोनों खंड, एसएच-81 सकड्डी-सहार-नासरीगंज, एसएच-102 बिहटा-पीरो और अरवल-सहार पुल तथा एसएच-89 सिवान-सिसवन शामिल हैं। इसके अलावा एसएच-77 कुरसेला-फारबिसगंज के दोनों खंड, एसएच-96 मांझी-बरौली, एसएच-73 मशरख-शीतलपुर, एसएच-2 बिहटा-पाली, एसएच-54 बेतिया-अरेराज-सीतामढ़ी, एसएच-25 भागलपुर-बांका, एसएच-18 जमुई-लखीसराय, एसएच-47 सिवान-सरफरा और एसएच-78 बिहटा-सरमेरा को भी सूची में रखा गया है। सूची में एसएच-82 कादिरगंज-सोनो, एसएच-71 जहानाबाद-पार्वतीपुर, एसएच-70 गया-रजौली, एसएच-83 बागी-बरबीधा, एसएच-17 सासाराम-चौसा, एसएच-88 वरुणा-रसियारी के दोनों खंड, एसएच-67 कुदरा-चेनारी-शिवसागर और कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज न्यू गंगा पुल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें